
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार की सियासत ने आज एक नया और ऐतिहासिक मोड़ ले लिया है। ‘सुशासन बाबू’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं। लंबे समय तक बिहार की कमान संभालने के बाद अब नीतीश ने केंद्र की राजनीति का रुख किया है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल थे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार विधानसभा में मौजूद रहे।
नीतीश कुमार ने खुद दी राज्यसभा वाली जानकारी
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज घोषणा की कि वो राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। नीतीश कुमार वर्ष 2005 से अब तक रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री और राज्य की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
बिहार में बीजेपी से कौन होगा सीएम?
पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड जीत दिलाने के बाद नीतीश कुमार के पद छोड़ने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई नेता राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल सकता है। अगर ऐसा होता है तो बिहार को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिलेगा। हिंदी पट्टी के राज्यों में बिहार ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां अब तक भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं रहा है। भाजप की ओर से भावी मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, संजीव चौरसिय, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल समिति नेताओं के नाम लिए जा रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश… Read More
Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More