
पटना। चुनाव प्रचार के दौरान ‘बाबू साहब’ शब्द बोलकर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विवादों में आए थे। इस बार नीतीश सरकार की मंत्री शीला मंडल इसी तरह के विवादित बयानबाजी को लेकर चर्चा में हैं। मंत्री वीर कुंवर सिंह को राजपूत कुंवर सिंह कह संबोधित किया है।
मंत्री शीला मंडल ने सीतामढ़ी दौरे में कह दिया है कि राजपूत कुंवर सिंह का केवल एक हाथ कटा था तो वाहवाही मिल गई। बच्चा-बच्चा उनको जानता है। सभी किताबों में उनके बारे में बताया जाता है। शहीद रामफल मंडल को अंग्रेजों ने फांसी दी थी लेकिन उनको देश से उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए। वे शहीद हो गए। इतना बड़ा काम किसी दूसरे वर्ग का शख़्स करता तो उसे बहुत कुछ मिलता। उन्होंने कहा कि रामफल मंडल के परिवार को देखकर उन्हें काफी दुख हो रहा है। अगर वे दूसरे वर्ग से होते तो आज उनके भी बच्चे बड़े-बड़े पदों पर होते। उन्होंने कहा कि आज रामफल मंडल जैसे पिछड़ी जाति के महान लोगों के संघर्ष के कारण ही हम जैसी महिला मंत्री बनी है। उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि उनके परिवार के लोगों को घर मिले, छत मिले और दूसरी सुविधाएं मिले। मंत्री ने उनकी शहादत को याद किया।
कौन थे शहीद रामफल मंडल
शहीद रामफल मंडल आजादी की लड़ाई के वीर योद्धा थे। वे बाजपट्टी प्रखंड के मथुरापुर के रहने वाले थे। आज भी उनका परिवार यहां रहता है, जिनकी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कई अंग्रेज प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को अपना निशाना बनाया था। 23 अगस्त 1943 को इन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दी गई थी।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More