बड़ी खबर

निर्माण कार्य में घपला, चेयरमैन ने इंजीनियर को जूतों से पीटा, केस दर्ज

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता:: भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने इंजीनियर को जूतों से पीटा है और गाली गलौज किया है। उनके खिलाफ इंजीनियर में बांका थाने में केस दर्ज कराया है। इंजीनियर की शिकायत है कि चेयरमैन ने उनको जाति सूचक शब्द बोल कर गाली दी है।

दो करोड़ के सहकारी भवन के निर्माण में घपला

एफआईआर के मुताबिक शुक्रवार को बांका जिला मुख्यालय स्थित को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में तकरीबन 2 करोड़ रुपये की लागत से बने सहकार भवन का जायजा लेने चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि भवन बनाने में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने मौके पर इंजीनियर विश्वजीत कुमार को बुलाया और कहा कि भवन का घटिया निर्माण हुआ है। खराब निर्माण सामग्रियों का प्रयोग किया गया है। मगर इंजीनियर का कहना था कि मानक के अनुसार निर्माण कार्य हुआ है। इस दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। इंजीनियर का आरोप है कि अचानक चेयरमैन भड़क गए और उन्हें जूतों से पीटने लगे। उनके साथ रहे लोगों ने इस काम में उनका सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियर को गाली गलौज भी किया। यह घटना शुक्रवार की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago