बड़ी खबर

नालंदा के आईएएस मनीष वर्मा पर सरकार इतनी मेहरबान क्यों?


Bharat varta desk:

मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में 6 एजेंडे पास किए गए जिसमें एक एजेंडा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अतिरिक्त परामर्शी पद का सृजन था। कल पद सृजित किया गया और आज उड़ीसा कैडर के आईएएस अधिकारी रहे नालंदा निवासी मनीष वर्मा को इस पद पर बिठा दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उन्हें आपदा प्राधिकरण का सदस्य भी बनाया गया था जो 5 सालों के लिए होता है लेकिन सरकार को इससे मन नहीं भरा तो मनीष के लिए नया पद सृजित कर उनकी ताजपोशी की गई।

प्रशासनिक महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि यह अधिकारी नीतीश कुमार के नाक का बाल है। मुख्यमंत्री इसे अपने से दूर नहीं रहने देना चाहते हैं। मनीष 2000 बैच के उड़ीसा काडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे बिहार डेपुटेशन पर आए थे। पिछले साल डेपुटेशन की मियाद खत्म होने पर उड़ीसा सरकार उन्हें वापस बुला रही थी मगर वे वहां नहीं गए और ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का सदस्य बनवा दिया। लेकिन अब वे मुख्यमंत्री के परामर्शी के रूप में काम करेंगे।

यूं ही मुख्यमंत्री के खास नहीं हैं मनीष

मुख्यमंत्री के जिले के रहने वाले मनीष वर्मा उनकी ही जाति के हैं। वे मूल कैडर में नौकरी करने क्यों नहीं गए, इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चा है। मनीष वर्मा उस समय सुर्खियों में आए थे जब उनके पटना के डीएम रहते दशहरा के मौके पर रावण वध के दौरान 3 अक्टूबर 2014 को पटना के गांधी मैदान में भगदड़ मची थी। इसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। उस दौरान सभी दलों ने यहां तक की सत्ता पक्ष के भी कई नेताओं ने डीएम को हटाने की मांग सरकार से की थी मगर वे अपने पद पर बने रहे। गांधी मैदान में जब गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी भाषण देने आए थे और बम विस्फोट हुआ था उस समय भी मनीष वर्मा पटना के डीएम थे। पूर्णिया के डीएम रहने के दौरान भी मनीष विवादों में रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

6 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago