
Bharat Varta Desk: बिहार के रहने वाले देश के जाने-माने दवा कारोबारी और जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र नहीं रहे। 80 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जनता दल यू के सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीतीश टनटन ने उनके निधन की जानकारी फेसबुक पर साझा किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
जहानाबाद के रहने वाले किंग महेंद्र को देश के सर्वाधिक अमीर सांसदों में से गिना जाता था जिनकी संपत्ति 4000 करोड़ से अधिक की आंकी गई है। 1980 में लोकसभा सदस्य के रूप में संसद में कदम रखने वाले किंग महेंद्र जीवनपर्यंत कभी उसके बाहर नहीं गए। 1985 से अभी तक वह लगातार राज्यसभा के सदस्य बने रहे।शुरुआत कांग्रेस से हुई , फिर जनता दल और उसके बाद राष्ट्रीय जनता दल। अंततः वे पिछलीे तीन बार से जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे।
जीवन के अंतिम समय में किंग महेंद्र की दो पत्नियों का पारिवारिक विवाद सुर्खियों में रहा। दिल्ली हाईकोर्ट ने विवाद के निपटारे के लिए कमेटी बनाई थी।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More