
Bharat varta desk:
करीब 5: दशक तक भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्तंभ रहे श्रीकृष्ण पांडे का आज निधन हो गया। वे 85 साल के थे। वेब बाल सयंसेवक थे। वे बिहार सरकार की नौकरी करते थे मगर लंबे समय तक संघ की गतिविधियों के केंद्र बन रहे। मारवाड़ी पाठशाला के पास पुलिस कॉलोनी स्थित उनके क्वार्टर में मोहन भागवत से लेकर सभी प्रमुख राष्ट्रीय प्रचारक अपने प्रवास के दौरान ठहरा करते थे।
श्री कृष्ण पांडे जी के सानिध्य में ही रहकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने राजनीति शुरू की थी। उनके लगातार पांच टर्म भागलपुर के विधायक और बिहार सरकारके मंत्री रहने के दौरान श्री कृष्णा पांडे का आवास ही अश्विनी चौबे का ठिकाना हुआ करता था। श्री पांडे के छोटे पुत्र योगेश पांडे भागलपुर भाजपा के जिला महामंत्री हैं और बड़े बेटे ललन पांडे बैंक के अधिकारी हैं। श्री कृष्ण पांडे के निधन पर अश्विनी चौबे समेत आरएसएस और भाजपा के कई पदाधिकारीयों ने शोक प्रकट किया है।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More
Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने 71 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें डीजी… Read More