
भागलपुर, न्यूज़ एन लाइव संवाददाता।
भागलपुर जिले के नवगछिया से पुलिस के अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। नवछिया के बिहपुर में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक आशुतोष पाठक पैतृक गांव मरवा दुर्गा पूजा मनाने के लिए आया था। रास्ते में पुलिस वालों के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बिहपुर थाना हाजत में बुरी तरह पीटा गया। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पुलिस ने युवक को थाना ले जाकर बेरहमी से पिटाई की जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार महंत चौक के पास बाइक चेकिंग के दौरान बिहपुर थानाध्यक्ष और इंजीनियर युवक के बीच झड़प हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाना लाकर बुरी तरह पिटाई की। जब उसकी स्थिति पूरी तरह नाजुक हो गई तो उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष पाठक की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। शव को परिजनों एवं ग्रमीणों ने महंथ स्थान चौक एनएच 31 पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। 5 घंटों से हजारों गाड़ियां एनएच 31 पर फंसी हुई है। ग्रामीण बिहपुर थाना थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे हैं। टायर में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर डीएसपी और कई थाने की पुलिस पहुंची हुई है। लोग जाम हटाने को तैयार नहीं है। फिलहाल घटना का संशय बना हुआ है। पुलिस के अधिकारी घटना के जांच में बाद ही कुछ भी बताने की बात कह रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More