
लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की छात्रा रही है
NEWSNLIVE DESK: बिहार चुनाव पर समूचे देश की नजर रहती है , क्योंकि बिहार के चुनाव में अलग-अलग मुद्दे व्यक्ति को लेकर रोमांच भरा रहता है।
बिहार चुनाव में इस बार एक चर्चित चेहरा पुष्पम प्रिया चौधरी का भी है। खुद को बिहार का सीएम उम्मीदवार बताने वालीं पुष्पम प्रिया चौधरी पटना के बांकीपुर और मधुबनी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है । पुष्पम प्रिया जदयू से एमएलसी रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं।
पुष्पम प्रिया की 12वीं तक की पढ़ाई दरभंगा में हुई जिसके बाद वो विदेश पढ़ने चली गईं। लंदन के लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़कर लौटीं तो सीधे बिहार चुनाव में उतर गईं. इस चुनाव में उन्होंने प्लूरल्स नाम की एक पार्टी बनाई है.
इनकी पार्टी के साथ जो लोगो बना हुआ है, वो पंखों वाले घोड़े का है।
पुष्पम प्रिया चौधरी का लक्ष्य क्या है–
उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य हैबिहार को गति चाहिए, बिहार को पंख चाहिए, बिहार को बदलाव चाहिए। क्योंकि बिहार को बेहतर मिलना चाहिए और बेहतर संभव है। बेमतलब की पॉलिटिक्स छोड़ो, प्लूरल्स से जुड़ो ताकि 2020 में बिहार दौड़ सके, उड़ सके।
अपने पार्टी के लोगो को लेकर वह कहती हैं-
इनकी पार्टी का जो लोगो है वो सफ़ेद घोड़े का है जिसपर पंख लगे हैं। ग्रीक मिथक में इसे पेगासस के नाम से जाना जाता है. ये घोड़ा ज़मीन पर दौड़ने के साथ-साथ आसमान में उड़ भी सकता था।इसे शक्ति और तीव्रता का प्रतीक माना गया है।
पुष्पम प्रिया चौधरी ने अगले 10 वर्षों में राज्य के विकास के लिए एक मास्टर प्लान भी साझा किया। चुनाव दस्तावेज़ के अनुसार, राज्य को 8 विकास क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा – पाटलिपुत्र, आंग, मगध, चंपारण, मिथिला, कौशिकी, कैमूर और वैशाली।
सभी 38 जिलों को आठ-भूमि एक्सप्रेसवे और आठ-लेन माल परिवहन गलियारे से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में, पुष्पम प्रिया की सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आठ वैश्विक पर्यटन केंद्र विकसित करेगी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More