
रांची, भारत वार्ता संवाददाता
धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गृह मंत्रालय को अनुशंसा भेज दी है।
मालूम हो कि 28 जुलाई की सुबह धनबाद में मार्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो के धक्के से एडीजे की मौत हो गई थी। बाद में यह बात आई कि चोरी के टेंपो से जज को धक्का मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके सिर पर भारी चीज से प्रहार करने की बात भी सामने आई। घटना को लेकर भारी बवेल्ला मचा था। कहां जा रहा है कि एडीजे कई चर्चित केसों की सुनवाई कर रहे थे। कई कुख्यात बदमाशों के खिलाफ उन्होंने सजा सुनाई थी। झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए सरकार के आला अधिकारियों को जबरदस्त डांट पिलाई थी। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा था कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति रसातल में चली गई है। जज के परिवार के लोगों ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। परिवार के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने भी गए थे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More