बड़ी खबर

दीपावली पर जगमग हुआ देश का कोना-कोना, प्रधानमंत्री ने सेवा के जवानों के साथ मनाई दिवाली

Bharat varta desk

आज संपूर्ण देश में दिवाली मनाई जा रही है। देश कोना-कोना रोशनी से नहा उठा है। गांव से लेकर शहर और महानगरों में गली- मोहल्लों में दीए-बल्व और रोशनी के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। यह पर्व अच्छाई की जीत, अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर खुशी के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को भगवान राम के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्यौहार है। दिवाली के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामना दी है।

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात (Gujarat) के कच्छ में देश के जवानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है, मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं.” पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभूमि की सेवा का ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है. ये सेवा आसान नहीं है. ये मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है. ये मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है.

25 लाख दीयों से रोशन हुई थी अयोध्या, सरयू तट पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Oplus_131072

इसके पूर्व दिवाली के पूर्व संध्या पर कल शाम को अयोध्या में आज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. 8वें दीपोत्सव में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया. सरयू के 55 घाटों पर एक साथ 25 लाख दिये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया. राम की पैड़ी सहित 55 घाटों पर कुल 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाए गए. इस दौरान सीएम योगी खुद मौजूद रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

4 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

5 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

5 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

6 days ago