
नई दिल्ली : यमुना के जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से नदी किनारे पर सटे दिल्ली के इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिस वजह से आलम ये है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने का असर यातायात और आवाजाही पर भी पड़ने लगा है।
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ना अब गहरी चिंता का विषय बन गया है। दरअसल यमुना का जलस्तर इतना ज्यादा बढ गया है कि जिसकी वजह से राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया है। और ये धीरे-धीरे और बढ़ता जा रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि हजारों परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ा है। दिल्ली के कई रास्ते भी यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दिल्ली के रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बताया जा रहा है कि सीएम आवास तक भी पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी लालकिला तक पहुंच गया है।
बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई। इस बैठक में दिल्ली के सभी स्कूलों और कॉलेज को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More