बड़ी खबर

दिल्ली में मतदान को लेकर भारी उत्साह, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राहुल गांधी समेत कई दिग्वोगजों ने डाले

Bharat varta Desk

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर दिन चढ़ने के साथ वोटिंग ने भी रफ्तार पकड़ ली है। पहले चार घंटों में 20% वोटिंग हो चुकी है और पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

अभी तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।दिल्ली CM आतिशी ने भी मतदान किया. मतदान से पहले आतिशी ने मंदिर में दर्शन किए. आतिशी कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार हैं. दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने मतदान किया. 

बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

8 hours ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

2 days ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

4 days ago