कला -संस्कृति

दरभंगा खादी मेला : सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

  • बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खिचवा रहे हैं सेल्फी

दरभंगा : शहर के पोलो मैदान में लगाए गए खादी मेला सह उद्यमी बाजार में बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे और युवा भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और खादी पसंद कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 10000 लोग मेला परिसर में आ रहे हैं। मधुबनी की खादी और भागलपुर का सिल्क लोगों की पहली पसंद है। कारीगरों द्वारा बनाया गया तरह-तरह के समान जिसमें मिट्टी के सामान भी शामिल हैं, को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मेला परिसर में सबसे ज्यादा क्रेज सेल्फी पॉइंट का है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक और महिलाएं बड़ी संख्या में सेल्फी पॉइंट पर जाकर अपना फोटो खिंचवा रही हैं। इस संबंध में जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा लगाया गया है यह मेला 10 नवंबर तक चलेगा। मेला में कुल 135 स्टाल लगाए गए हैं जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों की खादी के अलावा भागलपुर और बांका का सिल्क, कैमूर का कंबल और कारपेट, गोपालगंज, सिवान, और वैशाली जिले में तैयार ग्राम उद्योगी उत्पाद, गया और बांका जिले में तैयार हैंडलूम के वस्त्र तथा हैंडीक्राफ्ट के ढेर सारे सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत रोजगार लगाने वाले युवाओं के 20 स्टाल लगाए गए हैं जहां वे अपने प्रोडक्ट को डिस्प्ले और सेल कर रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र दरभंगा के महाप्रबंधक नवल किशोर पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सरकार द्वारा 38000 से अधिक युवाओं को सहायता के लिए चुना गया है और उन्हें अपना उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपए तक की राशि दी गई है। इसमें 50% राशि अनुदान के रूप में है और 50% ऋण के रूप में। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत दिए गए लोन को 84 बराबर किस्तों में वापस करना है। दरभंगा जिले के अनेक उद्यमी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सहायता प्राप्त करके फूड प्रोसेसिंग, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, आईटी, फर्नीचर उद्योग, बेकरी उद्योग आदि लगा चुके हैं। इन उद्यमियों के द्वारा बनाए गए सामान मेला में खूब बिक रहे हैं और लोगों को पसंद आ रहे हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago