बड़ी खबर

दरभंगा के रहने वाले देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर

Bharat varta Desk

मुंबई पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी देवेन भारती को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले देवेन भारती विवेक फनसालकर की जगह लेंगे। फनसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि देवेन भारती ने 26/11 हमलों की जांच का नेतृत्व भी किया था।

देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी तक मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। पहली बार जब फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे, उस दौरान भारती मुंबई पुलिस में जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे।

उनकी इस पद पर नियुक्ति से पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर पद का दर्जा घटाया, ताकि इसे एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक) रैंक के अधिकारी को सौंपा जा सके। पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से इस पद पर डीजी रैंक के अधिकारी ही नियुक्त किए जा रहे थे।

देवेन भारती वर्तमान में एडीजी रैंक के अधिकारी हैं और अगस्त 2025 में उनका डीजी रैंक में प्रमोशन प्रस्तावित है। वे वर्ष 2028 में रिटायर होंगे।

बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले भारती ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है और मैट्रिक झारखंड से किया है। उन्होंने मुंबई में डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच) और एडिशनल कमिश्नर (क्राइम ब्रांच) के तौर पर काम किया है। वे राज्य के एटीएस चीफ और आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) भी रह चुके हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago