
Bharat Varta desk
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक लॉकडाउन के दौरान एक लड़के को थप्पड़ मारने वाले डीएम रणबीर शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया .सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने यह कार्रवाई की है. गौरव कुमार सिंह को नया डीएम बनाया गया है.जानकारी हो कि पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान चेकिंग पर निकले डीएम द्वारा एक लड़के को न केवल थप्पड़ मारा गया बल्कि उसके फोन को भी पटक का तोड़ डाला गया. यह वीडियो जब वायरल हुआ तो डीएम ने क्षमा मांगी मगर जब यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने डीएम पर कार्रवाई कर डाला.
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा कि, सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है. ये बेहद दुखद और निंदनीय है. छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिए हैं. डीएम के इस व्यवहार की आईएएस एसोसिएशन ने भी निंदा की है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More