बड़ी खबर

तेलंगाना के मंत्री के पीए के बेटे ने सुसाइड किया, सरकारी योजनाओं में वसूली का लगा था आरोप

Bharat varta desk: तेलंगाना में पर्यटन और आयकर मंत्री श्रीनिवास गौड़ के PA के बेटे अक्षय कुमार ने आत्महत्या कर ली है। उस पर सरकारी स्कीम के नाम पर लोगों से वसूली करने का आरोप लग रहा था। पुलिस को कोंदापुर में अक्षय का शव पंखे से लटका मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय, तेलंगाना सरकार के पर्यटन और आयकर मंत्री श्रीनिवास गौड़ के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहा था, दो महीने पहले उस पर आरोप लगा था कि राज्य सरकार की डबल बेडरूम फ्लैट वाली स्कीम के नाम पर वो कुछ लोगों से पैसे वसूल रहा है। उस मामले में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी।‌‌ हाल ही में कुछ दिन पहले ही अक्षय निजी कंपनी में नौकरी के लिए हैदराबाद आया हुआ था जहां वहां अपनी बहन के घर पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह उसने अपनी की बहन की घर पर आत्महत्या कर लिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago