
पटना : युवा राजद के पटना महानगर इकाई के अध्यक्ष रामराज यादव ने तेजप्रताप यादव पर पिटाई और जान से मारने की दी धमकी का आरोप लगाया है। रामराज यादव ने आज राजद कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा देने का ऐलान किया।
रामजराज यादव ने आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल को राबड़ी आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान तेज प्रताप यादव ने उन्हें कमरे में बंद कर पीटा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप ने कमरे बंद कर 18 मिनट तक कपड़ा खोलकर पिटाई किया और अपने लोगों के साथ मेरी पिटाई का वीडियो बनाया। इतना ही नहीं तेज प्रताप ने मोबाइल में कई और नेताओं के पिटाई का वीडियो दिखाया भी। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप उन्हें अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद का अध्यक्ष बनाने के लिए दबाव बनाने रहे थे। उन्होंने अपने साथ हुए घटना की शिकायत राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भी की लेकिन तेज प्रताप पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मैं लालू यादव और तेजस्वी यादव को भगवान मानता हूं लेकिन तेज प्रताप के दुर्व्यवहार से आहत हो कर पार्टी छोड़ रहा हूं।
राजनीतिक गलियारे में राजद के एक ओर नेता के साथ दुर्व्यवहार की घटना की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा कि इफ्तार पार्टी खत्म होने के बाद राबड़ी आवास में जिस नेता के साथ दुर्व्यवहार किया गया वह एमएलसी चुनाव में राजद का उम्मीदवार भी रहा है।
बता दें कि इससे पूर्व तेज प्रताप यादव ने राजद के एक नवनिर्वाचित एमएलसी सौरभ कुमार को मीडिया में “अय्याश” कहा था। बाद में एमएलसी सौरभ कुमार ने तेज प्रताप से मिलकर माफी मांगी।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More