पॉलिटिक्स

तेजस्वी यादव ने राघोपुर से किया नॉमिनेशन

NewsNLive Desk : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज अपने सीट राघोपुर से नॉमिनेशन दाखिल किया। नॉमिनेशन के लिए पटना से निकलने से पहले उन्होंने मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव का आशीर्वाद लिया।

नॉमिनेशन दाखिल करने से पूर्व तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ”मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूंगा। हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूं। इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूं। परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।”

तेजस्वी ने जो फोटो शेयर की हैं उनमें वो घर के अंदर मां राबड़ी देवी के हाथों से दही खाते नजर आ रहे हैं। नॉमिनेशन के लिए निकलने से पहले मां ने तेजस्वी का मुंह दही खिलाया। दही को शुभ कार्य के लिए शगुन माना जाता है। राघोपुर लालू परिवार का परम्परागत सीट है। इस सीट पर लालू परिवार का लंबे समय से कब्जा रहा है। राबड़ी देवी 2010 के चुनाव में इस सीट से हार गई थी। 2015 में तेजस्वी यादव ने अपनी मां के सीट राघोपुर से चुनाव जीत कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत किया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

3 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago