
Bharat varta desk:
बिहार विधानसभा में सोमवार को फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी कि वह बिहार में नरेंद्र मोदी की भाजपा को रोक देंगे. इंडिया से एनडीए में शामिल होने के लिए तेजस्वी ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश एक ही कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. विधानसभा में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, “मुझे जदयू विधायकों के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि उन्हें जनता के बीच जाकर जवाब देना होगा.
तेजस्वी ने आगे कहा कि अगर कोई आपसे पूछे कि नीतीश कुमार ने 3 बार शपथ क्यों ली, तो आप क्या कहेंगे? पहले आप उनकी (भाजपा) आलोचना करते थे और अब प्रशंसा कर रहे हैं.” उन्हें, आप क्या कहेंगे? हम (राजद) कहेंगे कि हमने नौकरियां दी हैं.
नीतीश कुमार द्वारा स्वयं बनाए गए विपक्षी गठबंधन को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, हम आपको परिवार का सदस्य मानते हैं. हम समाजवादी परिवार से हैं…जो आप झंडा ले कर चले थे कि मोदी को देश में रोकना हैं, अब आपका भतीजा झंडा उठा कर मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा. बता दें कि तेजस्वी अक्सर नीतीश कुमार को अपना चाचा कहते हैं.
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के केंद्र सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए, तेजस्वी ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कमार से समझौता किया है कि अगर आप महागठबंधन को तोड़ने का काम करते हैं तो उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा. भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने भारत रत्न का सौदा कर लिया.
बिहार विधानसभा में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम हमेशा सीएम नीतीश कुमार का सम्मान करेंगे. जब आप इस्तीफा देने के बाद राजभवन से बाहर आए, तो आपने (नीतीश कुमार) कहा ‘मन नहीं लग रहा था, हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़े हैं’,”हम आपका समर्थन करने के लिए वहां थे.”
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More