बड़ी खबर

तेजस्वी, तेज प्रताप समेत 3000 लोगों पर एफआईआर


पटना, भारत वार्ता संवाददाता: विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस पर किए गए पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत 15 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.वहीं 3000 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. मंगलवार को राजद ने बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ गांधी मैदान से विधान सभा मार्च निकाला था. इस दौरान पटना की सड़कों पर भारी उपद्रव हुआ था पुलिस ने कई जगह लाठीचार्ज किए. थोड़ी देर के लिए पुलिस ने तेजस्वी और तेजप्रताप समेत राजद कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया था. इस मामले में गांधी मैदान और कोतवाली में संबंधित क्षेत्र के दंडाधिकारियों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफ आई आर के मुताबिक मारपीट व पथराव के दौरान एक डीएसपी, तीन मजिस्ट्रेट, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह समेत 18 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुये हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

23 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago