
पटना: सरकारी क्षेत्रों में लगातार राज्य सरकार एव सत्ताधारी दलों द्वारा भूमिहार ब्राह्मण समाज के किए जा रहे घोर उपेक्षा के खिलाफ ‘भूमिहार – ब्राह्मण सामाजिक राजनैतिक फ्रंट’ का गठन किया गया है। आज पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य समिति की घोषणा की गई। पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामजतन सिन्हा को फ्रंट का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रोफेसर रामजतन सिन्हा पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे बिहार के प्रतिष्ठित पटना सायंस कॉलेज के प्राचार्य भी रह चुके हैं।
अरुण कुमार, वीणा शाही और अवनीश बने उपाध्यक्ष
जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, पूर्व मंत्री वीणा शाही और पूर्व विधायक अवनीश सिंह को फ्रंट का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, पूर्व विधायक चोकर बाबा उर्फ शत्रुध्न तिवारी, पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश कुमार राय, अजय सिंह टुन्नू, बलराम मिश्र, अशोक कुमार शर्मा और पीयूष शुक्ल को महामंत्री बनाया गया है।
राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉ महचन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और पूर्वी विधायक रमाकांत पाण्डेय को फ्रंट का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जिलेवार राज्य समिति के सदस्य भी बनाए गए हैं।
बता दें कि भूमिहार – ब्राह्मण सामाजिक राजनैतिक फ्रंट के बैनर तले भूमिहार ब्राम्हण समाज के नेताओं की एकजुटता व सक्रियता राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन नेताओं की एकजुटता भूमिहार ब्राम्हण समाज के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More