
Bharat varta desk: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 30 अक्टूबर को बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सरकार की ओर से गड़बड़ी किए जाने का डर सता रहा है। उन्हें स्लो मतदान की भी आशंका है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष ने यह आरोप लगाया कि चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्लो मतदान कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हमारी नजर पदाधिकारियों पर है। डीएसपी दिलीप झा का नाम लेकर तेजस्वी ने कहा कि इनकी अधिकांश में पोस्टिंग दरभंगा में रही है। चुनाव आयोग को उनके बारे में शिकायत की गई थी। विधानसभा में सवाल किए गए थे मगर उन्हें कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में पदस्थापित कर दिया गया। कोई अधिसूचना नहीं जारी की गई। तेजस्वी ने कहा कि आज यदि का शिष्टमंडल भारत के निर्वाचन आयोग और बिहार के निर्वाचन विभाग के अधिकारियों से मिलेगा। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन सा खेला खेला चाहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने को मरवाने की बात कह कर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। यह सोची समझी राजनीति का हिस्सा है। उसका सम्मेलन में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और एमएलसी सुनील सिंह मौजूद रहे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More