
भागलपुर। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने डैमेज कंट्रोल के लिए भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल को भागलपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए उतारा है। विगत 1 सप्ताह से भागलपुर में भाजपा उम्मीदवार रोहित पांडेय के पक्ष में प्रचार करने के लिए कैम्प कर रहे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के साथ जदयू सांसद अजय मंडल ने संवाददाता सम्मेलन किया। अजय मंडल ने कहा कि वे एनडीए के पूरी तरह समर्थन में हैं। वे एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में काम कर रहे हैं। वायरल ऑडियो के संबंध में उन्होंने कहा उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। पूरा ऑडियो को नहीं सुना कर उसके कुछ अंश को एडिट कर वायरल किया गया है। बता दें कि इस वायरल ऑडियो में जदयू सांसद अजय मंडल एक जदयू कार्यकर्ता से कह रहे थे कि वे पीरपैंती विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार अमन कुमार के पक्ष में काम कर रहे हैं। भाजपा को हराना है क्योंकि भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए हर जगह जदयू के सीट पर लोजपा उम्मीदवार को खड़ा करवा दिया है। इस मामले ने भाजपा में तूल पकड़ लिया है। भागलपुर के दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने खुले मंच से जदयू सांसद को चेतावनी देते हुए कहा था कि अजय मंडल कान खोल कर सुन लें भाजपा जदयू के कारण ही वे सांसद बने हैं। मामला तूल पकड़ते देख कर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जदयू सांसद अजय मंडल को भागलपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार रोहित पांडेय के पक्ष में उतारा है। अजय निशिकांत के काफी नजदीकी माने जाते हैं। जानकार अजय को निशिकांत की राजनीतिक उपाधि भी बताते हैं। कहलगांव और भागलपुर नगर से तीन बार जदयू का विधायक को हराने के बाद अजय मंडल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बने हैं।
अमन के पक्ष में सरयू राय ने की अपील जारी
भागलपुर जिले के सुरक्षित पीरपैंती विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी और पूर्व विधायक अमन कुमार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अमन भी निशिकांत के नजदीक माने जाते हैं। वहां ई ललन पासवान को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हिस्सा अमन के पक्ष में काम कर रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे जहां कहलगांव विधानसभा के बाद भागलपुर में भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं उनके छोटे भाई संतोष दुबे मुंबई से अमन के पक्ष में सोशल मीडिया में अभियान चला रहे हैं। यही नहीं निशिकांत के काफी करीबी जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने अमन कुमार के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील जारी की है। वे इसके पहले भी अमन के निर्दलीय उम्मीदवारी का समर्थन कर चुके हैं। बता दें कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सरयू राय ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ कर उन्हें परास्त कर दिया था। इस कारण पूरे देश में उनकी चर्चा हुई थी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More