
जयपुर संवाददाता: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिये मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला राजस्थान देशभर में पहला राज्य होगा।
गहलोत ने सोमवार को ट्वीट के जरिये कहा ‘कोरोना से बचाव हेतु मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला देशभर में राजस्थान पहला राज्य होगा, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा।’
उन्होंने कहा ‘प्रदेश में चल रहे ‘कोरोना के विरुद्ध जनांदोलन’ के साथ ही सरकार आज कानून बनाकर मास्क को अनिवार्य करने जा रही है।’
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ साथ सार्वजनिक व निजी परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते समय मास्क पहनना अनिवार्य करने के लिये सरकार ने एक संशोधन विधेयक शनिवार को विधानसभा में पेश किया था।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More