
Bharat varta desk:
डायन होने की शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। यह जघन्य कृत्य दो रिश्तेदारों के द्वारा ही अंजाम दिया गया है। दोनों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। आश्चर्य की बात है कि दोनों आरोपियों ने थाने में आकर सरेंडर भी कर दिया और पुलिस को कहा कि हमने हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना झारखंड के गुमला जिले के लूटो गांव की है।
25 सितंबर की रात को लूटो गांव में 55 साल के बुजुर्ग बंधन उरांव, पत्नी सोमारी देवी और बहु की की टांगी से काटकर हत्या की गई है। तीनों के डायन होने और काली शक्ति की पूजा करने के बारे में रिश्तेदारों को शक था। वे तीनों झाड़-फूंक भी करते थे।
उनके रिश्तेदार बिपता उंराव और जुलू उरांव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर दोनों रिश्तेदारों ने उनकी हत्या कर डाली।
Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More