बड़ी खबर

ट्रेनिंग पर जा रहे आईपीएस अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Bharat varta Desk

कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वे अपनी सरकारी कार से मैसूर से हासन जा रहे थे. उसी दौरान हासन से करीब 10 किलोमीटर दूर किट्टाने के पास रविवार की शाम करीब 4:20 बजे यह दुर्घटना हुई. हर्षवर्धन कर्नाटक पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जिला प्रशिक्षण के लिए हासन जा रहे थे.
हर्षवर्धन हासन जिले के होलेनरसीपुर में प्रोबेशनरी डिप्टी सुपरिटेंडेंट के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे. इसी दौरान हासन-मैसूर रोड पर हसन तालुक के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फट गया. टायर फटने के चलते ड्राइवर मंजे गौड़ा का नियंत्रण गाड़ी से खो गया. और गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई. हादसे में हर्षवर्धन को गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रेस्क्यू किया. और हासन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. फिर हालत बिगड़ता देख उन्हें ग्रीन कॉरिडोर (जीरो ट्रैफिक) के माध्यम से बेंगलुरु ले जाने की व्यवस्था की गई. लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर मंजे गौड़ा को मामूली चोट आई है. और उनका हासन के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के दोसर गांव के निवासी थे. उन्होने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी (KPA) में चार हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी की थी. और वह हासन में डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट के रूप में अपनी पहली नियुक्ति लेने के लिए जा रहे थे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

3 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

3 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

3 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

3 days ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

4 days ago