
Bharat varta desk: झारखंड हाईकोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। अब जजों की सूची को केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति और केंद्रीय विधि विभाग से पदस्थापना की अधिसूचना जारी होगी। जिन पांच जजों की नियुक्ति होनी है उनमें झारखण्ड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ, रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश नवनीत कुमार, प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ज्यूडिश्यिल एकेडमी के निदेशक गौतम कुमार चौधरी और लॉ सेक्रेटरी संजय प्रसाद शामिल हैं। फिलहाल झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस समेत 15 न्यायाधीश हैं।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More