
Bharat varta desk: झारखंड सरकार के अपर लोक अभियोजक और वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश बर्धन को बिहार पुलिस ने बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए उठाकर पटना ले गई है। इस पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस आनंद सेन की पीठ ने इस गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पटना पुलिस वकील का अपहरण कर ले गई है। ऐसे में क्यों नहीं दोषी पुलिसकर्मियों पर एफ आई आर दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने बिहार के गृह सचिव को पार्टी बनाते हुए पटना और रांची एसएसपी से इस संबंध में जवाब मांगा है। 25 नंबर तक जवाब देने को कहा गया है। कोर्ट ने कहा है कि घरवालों को वकील की गिरफ्तारी का पुलिस ने कारण नहीं बताया और रात को उन्हें घर से उठा लिया। यह पूरी तरह कानून को हाथ में लेने जैसा है। जानकारी हो कि वकील की पत्नी ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर किया था और कल ढंग से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी कोर्ट को दी थी। कोर्ट ने वकील की पत्नी की याचिका को स्वीकार कर लिया और अवकाश के बाद भी कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More