
राँची: आज झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड विधानसभा के नए भवन में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रीगण सहित अन्य उपस्थित है। बता दें कि झारखंड विधानसभा की स्थापना दिवस का आज 20वां वर्षगांठ है। इस कार्यक्रम में 2020 के लिए बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक चुने गए शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नलिन सोरेन, विधायक आलमगीर आलम और बिरंचि नारायण को सम्मानित किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में चुनौतियों के साथ झारखंड राज्य आगे बढ़ रहा है. सभी 81 विधायक मिलजुल कर राज्य को आगे ले जाएंगे. राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर की अक्षुण्णता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। वही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जनप्रतिनिधियों को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करने की नसीहत दी है। राज्यपाल ने कहा कि जनता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि का चुनाव बहुत आशा और विश्वास के साथ करती है। उनकी अपेक्षाओं पर हम सभी को खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। इससे पूर्व राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने स्मारिका उड़ान का लोकार्पण किया गया।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More