
रांची, भारत वार्ता संवाददाता
आज झारखंड विधान सभा के मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों ने जमकर कीर्तन और भजन किया। इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भाजपा विधायक मुस्लिम विधायकों के नमाज पढ़ने के लिए विधानसभा में आवंटित कमरे का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि यह मुस्लिम धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्म वालों का अपमान है। उनकी मांग है कि कीर्तन करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कम से कम 10- 12 कमरे विधानसभा में उन लोगों के लिए आवंटित किए जाएं। पार्टी के मुख्य सचेतक विरांची नारायण ने कहां कि नमाज के लिए कमरे आवंटित करने के फैसले की हम घोर निंदा करते हैं। भाजपा विधायकों के विरोध के कारण काफी देर तक विधानसभा का सत्र बाधित हुआ।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More