राज्य विशेष

झारखंड रांची-ओबीसी को 27% आरक्षण दो, बने वैश्य आयोग नहीं तो सड़क पर उतरेगा वैश्य समाज


रांची, कुमुद रंजन:
ओबीसी को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, वैश्यों पर हो रहे हमले के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा अ आन्दोलन करेगी करेगी.इसकी शुरुआत आगामी 24 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम से किया जायेगा, जबकि 7 दिसंबर को राजभवन (रांची) के समक्ष त्राहिमाम महाधरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, केंद्रीय कमिटि की बैठक में लिया गया।
बैठक में कहा गया कि ओबीसी को 27 % आरक्षण देने का वादा सत्तारुढ गठबंधन की सरकार ने भी अपने चुनाव घोषणा-पत्र में किया था .
संगठन विस्तार के तहत बैठक में सर्वसम्मति संजीव चौधरी, इन्दुभूषण गुप्ता, गुड्डू साह एवं पवन सोनी को केंद्रीय समिति में शामिल किया गया।
बैठक में वैश्य समाज के विधायक तारकिशोर प्रसाद को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी गई। साथ ही बिहार में जीते सभी 24 वैश्य विधायकों को भी बधाई दी गई।
अंत में चान्हो के शहीद अभिषेक साहु के लिए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और ‘शहीद अभिषेक साहु अमर रहे’ के नारे लगाये गये।
इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, सुरेश साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, अजित प्रजापति, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, परशुराम प्रसाद, मदन प्रजापति, श्रीमती अनिता केशरी, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, संगठन सचिव कपिल प्रसाद साहु, लखन अग्रवाल, केन्द्रीय सदस्य महेश्वर प्रसाद, महावीर साहु, संतोष साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, महिला मोर्चा महासचिव रेणु देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान में स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रचार में नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More

5 hours ago

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का हो गया ऐलान

Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More

10 hours ago

कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी, संस्कृति और सामरिक ताकत का प्रदर्शन

Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More

1 day ago

शिबू सोरेन को पद्मभूषण, धर्मेंद्र समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान, बिहार के तीन लोग शामिल

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More

2 days ago

डीजी कुंदन कृष्णन को गैलंट्री मेडल, बिहार- झारखंड के ये पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति से सम्मानित

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More

2 days ago

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

5 days ago