
Bharat varta desk:
झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को अपने कार्य के अतिरिक्त एसीबी के डीजी की जिम्मेवारी सौंपी गई है. संचार एवं वायरलेस सेवा के एडीजी आरके मल्लिक को जैप एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही एडीजी मुख्यालय मुरारीलाल मीणा को एडीजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड ऊर्जा विकास निगम बनाया गया है.
गृह विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्रा को एडीजी रेल और होमगार्ड एडीजी सुमन गुप्ता को एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण बनाया गया है. हजारीबाग, पाकुड़ और साहिबगंज को नये एसपी मिले हैं. धनबाद में भी नये एसएसपी की तैनाती गई है. एडीजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे को एडीजी होमगार्ड और एडीजी रेल टी कांडाशामी को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
एडीजी मानवाधिकार अखिलेश कुमार झा दक्षिणी छोटानागपुर (रांची जोन) के आईजी होंगे. जैप डीआईजी सुनील भास्कर डीआईजी हजारीबाग होंगे. बोकारो डीआईजी कन्हैया मयूर पटेल को जैप डीआईजी व धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को दुमका का डीआईजी बनाया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव साहिबगंज एसपी बनाए गए हैं. पाकुड़ एसपी हृदीप पी जनार्दन धनबाद के नए एसएसपी होंगे. जैप छह के कमांडेंट प्रभात कुमार पाकुड़ एसपी व जैप पांच के कमांडेंट अरविंद कुमार सिंह हजारीबाग के एसपी होंगे. जिनकी पदस्थापना नहीं हुई है, वे सभी पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे.
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More