शिक्षा मंच

झारखंड में विशिष्ट योगदान करने वालों को बिरसा मुंडा एक्सीसेलेंस अवार्ड, डीआईजी नौशाद आलम बोले-सेवा को हमेशा से सम्मान मिलता रहा है


Bharat varta desk
Peace Justice Humanity & Relief Foundation एवं जीएमआर न्यूज द्वारा बिरसा मुंडा एक्सीसेलेंस अवार्ड का आयोजन रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में आज संपन्न हुआ जिसमे झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य और खेल तथा अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत, रांची विधायक सीपी सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीआईजी कार्मिक आईपीएस नौशाद आलम मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित करने का काम किया । इस मौके पर डीआईजी नौशाद आलम ने सम्मानित होने वाले लोगों के कामों की सराहना की । उन्होंने कहा कि सेवा को हमेशा से सम्मान मिलता रहा है। समाज के किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी के लिए कुछ करता है तो वह सम्मान का हकदार हो जाता है। ऐसे लोगों का सम्मान करने वाली संस्थाएं ऐसे अच्छे कार्यों को करने का उत्साह पैदा करती है। किसी को सम्मानित करने का काम भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। समारोह के आयोजकों में डॉक्टर आरिफ नसीर बट्ट ( चेयरमैन PJHRF) , वसीम अकरम ( प्रदेश अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग स्विट्जरलैंड )शाहिद रहमान ( संस्थापक जीएमआर न्यूज ) सैयद सनी ( संस्थापक जीएमआर न्यूज ) शामिल थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

18 hours ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

3 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

6 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

6 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

7 days ago