
13 को होगी अगली सुनवाई
रांची संवादाता: राज्य में पुलिस पदाधिकारियों की प्रोन्नति को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।
झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में प्रोन्नति नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से प्रोन्नति पर रोक लगाने की मांग की गई।
याचिकाकर्ता ने अदालत में राज्य सरकार की ओर से दी जा रही प्रोन्नति को झारखंड पुलिस सर्विस नियमावली के विरुद्ध बताया है।
अदालत ने सरकारी अधिवक्ता को मौखिक रूप से निर्देश दिया है कि विभाग फिलहाल प्रोन्नति पर कोई कार्रवाई ना करें। मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी।
अदालत ने इस बीच राज्य सरकार को यह बताने को कहा है कि पुलिस विभाग के डीएसपी में जो प्रोन्नति दी जा रही है इसकी वरीयता का आधार क्या बनाया गया है? इस पर विस्तृत रिपोर्ट नियम सहित अदालत में 13 जनवरी से पूर्व पेश करने को कहा है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More