विवाह पंचमी: नीतू नवगीत के गीतों पर झूमे श्रोता, बाबा हरिहर नाथ मंदिर के द्वारा हुआ ऑनलाइन संगीत कार्यक्रम का आयोजन

सोनपुर: भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह माघ पंचमी के दिन बाबा हरिहर नाथ मंदिर के पेज पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत ने भगवान श्री राम और माता जानकी के मिलन और विवाह से जुड़े अनेक लोक गीतों की प्रस्तुति की। मंगल वंदना से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नीतू कुमारी नवगीत ने पुष्प वाटिका प्रसंग पर आधारित गीत – ‘देखकर रामजी को जनक नंदिनी बाग में बस खड़ी की खड़ी रह गई, राम देखे सिया को सिया राम को चारो अँखिया लड़ी की लड़ी रह गई..’ गीत पेश किया। इसी वाटिका प्रसंग पर आधारित ‘राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी..’ को भी बड़े शानदार ढंग से लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने पेश किया। सीता स्वयंवर में राम जी द्वारा धनुष तोड़ दिए जाने और राजा जनक की शर्त पूरी करने के बाद चारों ओर खुशी का माहौल फैल गया था। चारों भाइयों के बारात लेकर राजा दशरथ मिथिला आए थे। जब बारात निकली तो मिथिला की नारियों ने गाया था- ‘आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया..’। कार्यक्रम में लोकगीत में मड़वा का गीत ‘आज जनकपुर में मड़वा बड़ा सुहावन लागे..’ गाकर सुनाया जो सबको पसंद आया। शादी के समय गारी गीत गाने की प्रथा रही है। मिथिला की परंपरा के अनुसार राम जी से भी महिलाओं ने पूछा था- ‘राम जी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी बता द बबुआ..’। कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने ‘कहवाँ से सिया दुल्हनिया परेला झिर झिर बुनिया..’ की भी मनभावन प्रस्तुति की। विवाह उपरांत जब भगवान श्री राम जनकपुर से जाने की तैयारी कर रहे थे तो मिथिला के लोगों ने बड़े ही प्यार से उनको रोका था। नीतू नवगीत ने इस अवसर का गीत गाया- ‘ए पहुना जी मिथिले में रहूँ ना, जय सुखवा है ससुरारी में वह सुखवा है कहीं ना ए पहुना जी मिथिले में रहूँ ना..’। कार्यक्रम में भोला कुमार ने नाल पर, मनोज कुमार में हारमोनियम पर और मुन्ना कुमार ने खंजरी पर संगत किया। कार्यक्रम में बाबा हरिहर नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव विजय कुमार लल्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago