
Oplus_131072
Bharat varta desk
झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी किया है. इसमें लातेहार, जामताड़ा, साहेबगंज समेत कई एसपी को बदला गया है.
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मनीष टोप्पो को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज रहे कुमार गौरव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग, रांची) रही श्रीमती निधि द्विवेदी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, लातेहार रहे अंजनी अंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह रहे दीपक कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एस०सी०आर०बी०, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, रांची रहे अमित कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा रहे अमिनेश नैथानी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, गोड्डा रहे नाथू सिंह मीना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एसआईबी, विशेष शाखा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे डॉ बिमल कुमार को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची) के पद पर रहे अंजनी कुमार झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उपनिदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More