अपराध

झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी रहे पूर्व मंत्री की गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या

Bharat water desk

झारखंड कांग्रेस के शाह प्रभारी रहे विधायक उमंग सिंघार के भोपाल स्थित निजी बंगले में उनकी गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब शव मिला तब उमंग सिंघार बंगले पर नहीं थे और अपनी विधानसभा के दौरे पर थे. उमंग मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के गंधवानी सीट से विधायक है. आत्महत्या करने वाली महिला हरियाणा के अंबाला की रहने वाली सोनिया भारद्वाज है. एसएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि वह अक्सर विधायक के बंगले पर रूकती थी. उसने आत्महत्या के पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है कि तुम्हारा गुस्सा बहुत तेज है. बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने के पहले महिला का विधायक से झंझट हुआ था. संभवत वह नहीं चाहती थी कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जाएं मगर दो-तीन दिन पहले वे विधानसभा क्षेत्र के लिए निकल गए थे. पुलिस के अनुसार उस महिला का अपने पति से भी विवाद चल रहा था. महिला को एक 18 साल का बेटा भी है. यह बात भी आ रही है कि महिला विधायक पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. पुलिस ने इस संबंध में विधायक से पूछताछ की है. विधायक ने बताया कि पता नहीं उसने क्यों आत्महत्या कर लिया.
बता दें कि उमंग सिंघार उस समय विवादों में आए थे जब कमलनाथ सरकार ने वन मंत्री के रूप में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. महिला का शव पोस्टमार्टम कराकर हरियाणा से पहुंचे उसके परिवार को सौंप दिया गया है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने बताया है कि पुलिस घटना से जुडे हर बिंदु की छानबीन कर रही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago