झारखंड आदिवासी महासभा में सीएम हेमंत से की मुलाकात

दिउड़ी दिरी का प्रबंधन वापस ग्राम सभा को मिले

राँची से मुकेश कुमार: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर झारखंड आदिवासी महासभा ने एक ज्ञापन सौंपा । महासभा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 16 अक्टूबर को प्रशासन द्वारा रांची जिला के तमाड़ प्रखंड स्थित दिउड़ी दिरी (दिउड़ी पत्थर) की दान पेटी को सील कर दिया गया है । इसके अलावा 18 अक्टूबर को आदिवासी सभा के कुछ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है । इससे आदिवासी मूलवासी समाज काफी आहत है । उन्होंने मुख्यमंत्री से दान पेटी का ताला खोलने, दिउड़ी दिरी का प्रबंधन वापस ग्राम सभा को सौंपने और ग्राम सभा में शांति भंग करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया । मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में झारखंड आदिवासी महासभा के संयोजक श्री राधा कृष्ण सिंह मुंडा , सहसंयोजक यादूगोपाल सिंह मुंडा, दिउड़ी दिरी की ग्राम प्रधान श्रीमती सुमित्रा देवी के अलावा श्री अमर सिंह मुंडा, श्री दुखन सिंह मुंडा, श्री देवी प्रसाद सिंह मुंडा, श्री मानकीजगन्नाथ सिंह , श्री गणेश सरदार, श्री सोनू सिंह , श्री संजय सरदार और श्री हिमांशु सरदार समेत कई सदस्य शामिल थे ।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago