देश दुनिया

7 माह बाद विदेशी नागरिकों को भारत आने के लिए अनुमति, टूरिस्ट वीजा पर नो एंट्री

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के मद्देनजर लगे वीजा प्रतिबंधों को हटा दिया है। इसके साथ ही हवाई व जलमार्ग से पर्यटक वीजा छोड़ कर ओसीआई और पीआईओ कार्ड धारक समेत विदेशी नागरिक भारत आ सकेंगे। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए वीजा प्रतिबंध को वापस ले लिया है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक, पर्यटन और चिकित्सा श्रेणियों को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला किया गया है। मंत्रालय ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि सरकार ने पर्यटक वीजा छोड़कर, सभी ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई), पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) कार्ड धारकों और अन्य विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य से भारत आने की अनुमति प्रदान कर दी है। पोस्ट के जरिए हवाई या जल मार्गों से भारत आ सकते हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेशों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन और कोविड-19 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइडलाइन को पालन करना होगा। इसके अलावा चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने के इच्छुक विदेशी नागरिक एक सहायक सहित चिकित्सा वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

2 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

2 weeks ago