
NewsNLive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के मौके पर राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर लोंगेवाला पोस्ट पहुंचे और जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित किया। पीएम मोदी के साथ बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम नरवणे और एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया जवानों के बीच पहुंचे। 2014 में कार्यभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं।
मेरी दिवाली आपके बीच आकर पूरी होती है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘मां भारती की सेवा और सुरक्षा में 24 घंटे डटे रहने वाले आप सभी वीरों को मेरी और 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से दिवाली की बधाई। आप हैं तो देश है, देश के लोगों की खुशियां हैं, देश के ये त्योहार हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप भले बर्फीली पहाड़ियों पर रहें या फिर रेगिस्तान में, मेरी दिवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है। आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, आपके चेहरे की खुशियां देखता हूं, तो मुझे भी अनेक गुना खुशी होती है।’
घर घुसकर मारता है भारत
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत आतंकियों को आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है। आज दुनिया ये जान रही है कि ये देश अपने हितों से कतई समझौता करने वाला नहीं है। भारत का रुतबा आपके पराक्रम के कारण ही है और देश को आपने सुरक्षित किया हुआ है इसलिए भारत वैश्विक मंचों पर प्रखरता से रखता है। आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान है। इस सोच के खिलाफ भारत प्रखर आवाज बन रहा है। आज भारत बहुत तेजी के साथ डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है।’
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More