
Bharat varta desk:
देश का नामचीन शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के नए कुलपति के तौर पर प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को नियुक्त किया गया है। वह जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी। उनका कार्यकाल 5 सालों के लिए होगा।
धुलिपुड़ी इससे पहले सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त थीं। जेएनयू के कुलपति रहे एम जगदीश कुमार को यूजीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
नई कुलपति के बारे में जानिए
उनकी जगह नियुक्त होने वाली शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ। वह तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम और कोंकणी भाषा की की जानकारी मानी जाती हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा चैन्नई से ली जिसमें उन्होंने राज्य में प्रथम रैंक हासिल की थी। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से सामाजिक कार्य में डिप्लोमा, बी.ए. इतिहास और सामाजिक मनोविज्ञान में 1983 प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से किया। उन्होंने विश्वविद्यालय शिक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। 1985 में एम.ए. राजनीति विज्ञान विषय से प्रेसीडेंसी कॉलेज से किया जबकि प्री डॉक्टरल डिग्री- एम.फिल इन इंटरनेशनल रिलेशंस पेपर्स एंड रिसर्टेशन 1986 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से किया। पीएच.डी. ‘संसद और विदेश नीति’ विषय पर जेएनयू से किया।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More