बड़ी खबर

जिस छठ की बनी आवाज, उसी छठ के दिन पंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा

Bharat varta Desk

लोक गायिका शारदा सिन्हा का पटना में गुरुवार (7 नवम्बर, 2024) को सुबह 10:30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर हुआ जहाँ उनके बेटे अंशुमान ने उन्हें मुखाग्नि दी। शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। उस दौरान घाट पर कई बड़े नेता और प्रख्यात हस्तियाँ मौजूद रहीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

छठ समेत मैथिली और भोजपुरी लोक संगीत से विख्यात होने वाली शारदा सिन्हा का मंगलवार (5 नवम्बर, 2024) को रात में दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था। इससे पहले उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया था।

शारदा सिन्हा ने अपनी मृत्यु से पहले इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर ही किया जाए। यहीं पर उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का भी अंतिम संस्कार किया गया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 weeks ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago