
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : ‘रसूख’ ऐसा कि जिसके यहां पेज-3 पार्टी के तौर पर सजने वाली महफिलों में सफेदपोश से लेकर बड़े अधिकारी तक हाजिरी लगाते रहे हों। ‘रसूख’ ऐसा कि गोलीकांड में सबूतों के साथ अभियुक्त बनाये जाने के बावजूद भी कई दिन लग गए गिरफ्तारी में। ठाठ ऐसा की अपराध करवाने और अपराध में नाम सामने आने के बावजूद अपने और अपने समर्थकों के सोशल मीडिया से खुद के बचाव में लंबे-लंबे पोस्ट लिखा जाता रहा। उस पोस्ट में शहर के कई नामचीन लोग लाइक और कमेंट कर मौन समर्थन देते दिखे। लेकिन, आखिरकार ‘रसूख’ को ‘रखैल’ मानने वाले डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को जिम ट्रेनर विक्रम सिंह राजपूत को प्रोफेशनल शूटर के द्वारा गोली मरवाने के केस में जेल भेज दिया गया। 18 सितंबर को हुई गोलीकांड की घटना का रहस्य का आज खुलासा हुआ। पटना के सीनियर एसपी के अनुसार डॉक्टर की पत्नी ने एक ब्यॉयफ्रेंड के मर्डर की सुपारी दूसरे ब्यॉयफ्रेंड को दी थी। सीडीआर के अनुसार डॉक्टर की पत्नी खुशबू और विक्रम के बीच 1800 से अधिक बार मोबाइल से बातचीत हुए। विक्रम के मर्डर के लिए अपने पुराने बॉयफ्रेंड मिहिर के माध्यम से 3 लाख रुपए में शूटर्स डील किये गए थे। डॉक्टर दंपति के साथ ही मिहिर यादव और तीन शूटर अमन, आर्यन और शमशाद को भी जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि खुशबू सिंह के कॉल डिटेल्स से यह पता चला है कि वह दर्जनों युवकों के संपर्क में थी।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More