बड़ी खबर

जानलेवा बने ट्रक, दंपति को रौंदा, जमकर बवाल

Bharat varta desk: बिहार की सड़कों पर बड़े-बड़े ट्रक काल बन कर दौड़ रहे हैं। रोज-रोज लोग उनकी चपेट में आकर जान गवा रहे हैं। कल भागलपुर जिले के कहलगांव के पास नेशनल हाईवे 80 पर बड़ी गाड़ी ने दादी और पोते को कुचल दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने घंटों हाईवे को जाम किया। आज पटना जिले के फतुहा रोड में बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के दनियावां स्थित नयका रोड की है। मालती देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर दनियाबा से बाजार कर घर की ओर वापस लौट रही थी। इसी दौरान नायका रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सावर दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दिलीप सड़क किनारे जा गिरे, जबकि महिला मालती देवी की घटनास्थल पर ही ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना के खिलाफ ग्रामीणों ने घंटों सड़क को जाम किया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि बिहार की सड़कों पर चलने वाली बड़ी गाड़ियों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है। अनाड़ी ड्राइवर मनमाने ढंग से गाड़ियों को हाकते हैं। लोगों की मांग है कि प्रभाव कारी पुलिस गश्ती करा कर ट्रकों की गति को नियंत्रित किया जाना चाहिए नहीं तो सड़कें खून से इसी तरह लाल होती रहेंगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago