
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। हालांकि भारतीय सेना को भी नुकसान हुआ है। इस ऑपरेशन में एक कैप्टन और सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं। खबरों की मानें तो सेना के गश्ती दल ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को रोका, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें तीन आतंकियों को ढेर किया गया, साथ ही सेना के तीन जवान भी शहीद हुए हैं। आपको बता दें, इससे पहले सात-आठ नवंबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर (उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में) के निकट गश्ती दल ने कुछ अज्ञात लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा। उस दौरान गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया था। इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के पंपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए । साथ ही एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई. एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर भी किया।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More