पॉलिटिक्स

नोटबंदी के 4 साल: भाजपा ने कहा-आतंकवाद की कमर टूटी

NewsNLive Desk: आज देश में नोटबंदी को पूरे चार साल हो गए हैं। साल 2016 में मोदी सरकार द्वारा देश में की गई नोटबंदी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को गलत ठहराता आया है। जबकि मोदी सरकार का मानना है कि नोटबंदी का देश में सकारात्मक असर रहा। हालांकि इसपर रविवार को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस समेत कईं पार्टियों के नेताओं ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय क़र्ज़ माफ़ किया जा सके।

राहुल गांधी के नोटबंदी को लेकर किए गए हमले पर अब भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने रविवार पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख भी मौजद रहे।

भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को नोटबंदी के 4 साल पूरे होने पर देश को बधाई देते हुए कहा कि विपक्ष नोटबंदी को लेकर आज भी देश में भ्रम फैला रहा है। राजीव ने कहा कि साल 2014 के बाद से मोदी सरकार में हुए विकास की किसी तरह से विपक्ष आलोचना नहीं कर पा रहा है इसलिए वो समय समय पर नए नए बहाने ढूंढता रहता है।

राजीव ने कहा कि मोदी सरकार ने जब देश में नोटबंदी लागू की तब सरकार के तीन लक्ष्य थे जो आज समय के साथ पूरे हो रहे है। उन्होंने बताया कि पहला लक्ष्य देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, दूसरा देश में आतंकवाद फैलाने के लिए हवाला के जरिए आ रही फंडिग पर रोक लगाना। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नोटबंदी का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य था कि अत्योदय यानि देश के हर नागरिक की आमदनी को बढ़ाना और उसे हर योजना से लाभान्वित करना।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

33 minutes ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

23 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago