
Oplus_0
Bharat varta Desk
पुलिस ने गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है. इस मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इसमें DGP विनय कुमार, ADG ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, IG पटना रेंज जितेंद्र राणा, SSP कार्तिकेय शर्मा, और सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा मौजूद रहे. डीजीपी विनय कुमार ने दावा किया कि ये हत्या जमीन विवाद के चलते हुई.
गोपाल खेमका हत्याकांड में अब तक की जांच में मुख्य वजह जमीन का विवाद सामने आया है. पुलिस को मिले मोबाइल फोन की बातचीत से यह बात साफ हो गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई, जिसमें गोपाल खेमका और अशोक साव के बीच तेज बहस और गाली-गलौज होती सुनी गई. हालांकि अभी यह जांच जारी है कि किस जमीन को लेकर विवाद हुआ था. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि अशोक साव का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में आ चुका है. बिहार शरीफ में भी उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं, और वह मनोज कमलिया और संतोष हत्याकांड में भी संदेह के घेरे में रहे हैं.
DGP विनय कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर मुख्य शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. उमेश ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने उमेश यादव के घर से 59 जिंदा कारतूस (गोलियां) भी बरामद किए हैं. उसे अग्रिम में 50,000 रुपये दिए गए थे और पूरी डील 4 लाख रुपये में तय हुई थी.
उमेश को इस बात की पूरी जानकारी थी कि गोपाल खेमका हर दिन अकेले बांकीपुर क्लब जाते हैं और फिर घर लौटते हैं. इसी रूटीन के मुताबिक उन्होंने हमला किया. आरोपी अशोक साव के घर से पुलिस को कई जमीन के कागज़ात, हथियार और करीब 6 लाख रुपये नकद मिले हैं. पुलिस अब इन पैसों और दस्तावेजों की जांच कर रही है कि इनका हत्याकांड से क्या संबंध है.
इस मामले में पुलिस ने यह भी दावा कि मर्डर की प्लानिंग डेढ़ महीने पहले की गई थी. पुलिस ने दावा किया है कि ये जमीन विवाद से जुड़ा मामला है. दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More