
रांची संवाददाता: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को झारखंड में प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में 1 साल की बच्ची को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से झारखंड में कोई भी पोलियो का केस नही मिला है जो हमारे लिए गर्व की बात हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के वैश्विक संकट में भी हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम जीएनएम बहने पूरी मुश्तैदी और ईमानदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगी हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो के चक्र में 0-5 साल के 60.83 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य भर में 24334 पोलियो बूथ बनाये गए हैं। इसके अलावा 48, 669 पोलियो टीम इसके लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। साथ ही 4,861 सुपरवाइजर, 8,832 एएनएम, 40,964 सहिया और 38,340 आंगनबाडी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती इलाकों और ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हैं, हमारा लक्ष्य है कि राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाई जाए। आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत राज्य में इस महाअभियान की शुरुआत की गई हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More