
Bharat varta: उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार परवान पर है। सभी दलों और उम्मीदवारों ने जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी दौरान एक विधायक द्वारा वोटरों को मनाने के लिए मंच पर उठक बैठक किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में सोनभद्र में 07 मार्च को मतदान होना है जिसके लिए सभी राजनीतिक दल जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस चुनावी में प्रचार में आज नया अंदाज देखने को मिला। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक भूपेश चौबे ने त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में पांच वर्षो में हुई गलती के लिए कुर्सी पर खड़े होकर कान पकड़ कर उठक बैठक की। दूसरे नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका तब वे कहीं जाकर ठहरे अन्यथा ना जाने वह कितनी देर तक उठक बैठक करते रहते।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More