बड़ी खबर

महाराष्ट्र के मंत्री के घर ईडी का छापा, मंत्री को उठाकर दफ्तर ले गई टीम, कर रही पूछताछ

Bharat varta desk: महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्री के मामले में फंस गए हैं। आज सुबह मुंबई स्थित उनके घर पर ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा। उनसे पूछताछ की। उसके बाद उन्हें अपने कार्यालय में लाकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी हो कि ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में छापेमारी की थी। ईडी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल थे। इस कार्रवाई की जद में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भी आ गए हैं। अंडरवर्ल्ड के लोगों से इनके लेनदेन, मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी के अधिकारी उनसे विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं। उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago